फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: बहन-भाई को रोककर बदमाशों ने लूटा

Sun, 28 Jan 2024 01:03 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव दरकन नगरिया से अपनी बहन को विदा कराकर अपने घर लेकर जा रहे विष्णु चौधरी पुत्र ओमप्रकाश निवासी गौरव थाना महावन जिला मथुरा को पलाचंद शीतगृह के सामने बाइक सवार बदमाशों ने रोक लिया। तमंचा दिखाकर उनके पास मौजूद 90 हजार रुपये और सोने की चेन लूटकर भाग निकले। घटना 24 जनवरी की है। मामले में तीन लुटेरों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज हो गई है।
विज्ञापन




विष्णु चौधरी के अनुसार उनकी बहन कुमकुम की शादी 21 तारीख को गांव धड़कन नगरिया में हुई थी। 24 तारीख को वह रिश्तेदारों के साथ अपनी बहन को विदा कराकर कार से अपने घर ले जा रहे थे्र। पलाचंद शीतगृह के सामने तीन लोगों ने सामने बाइक लगाकर कार रुकवा ली। इसके बाद पिटाई करते हुए सोने की चेन और 90 हजार रुपये लूटकर भाग निकले।




पीड़ित के अनुसार वह तीनों लुटेरों को पहचानते हैं। उन्होंने बंटी पुत्र अमर सिंह, अजय पुत्र मुकेश और विजय पुत्र मुकेश निवासी असरोई के खिलाफ तहरीर दी है। सीओ राजीव द्विवेदी व इंस्पेक्टर प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि आरोपियों तलाश की जा रही है। आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें