मजदूर सुबह नौ बजे के करीब तालानगरी में मजदूरी करने जा रहा था। पैदल बैरामगढ़ी बंबा के पास पहुंचने पर देशी शराब के ठेके के पास दो युवक उसके साथ चलते हुए बात करने लगे। बंबे की पटरी पर एकांत में ले गए, जहां उसकी जेब में रखे 1270 रुपये व 12 हजार रुपये कीमत के मोबाइल को जबरन छीनकर फरार हो गए।
कस्बा के बैरामगढ़ी बंबा के पास शुक्रवार सुबह दो अज्ञात बदमाश मजदूरी को जाते युवक को बातचीत में उलझाकर नकदी और मोबाइल फोन छीनकर फरार हो गए। युवक ने इस मामले में थाने तहरीर दी है।
विज्ञापन
हरदुआगंज के मोहल्ला जहांगीरबाद निवासी कुलदीप पुत्र नीटू सिंह शुक्रवार सुबह नौ बजे के करीब तालानगरी में मजदूरी करने जा रहा था। उसने बताया कि पैदल बैरामगढ़ी बंबा के पास पहुंचने पर देशी शराब के ठेके के पास दो युवक उसके साथ चलते हुए बात करने लगे। बंबे की पटरी पर एकांत में ले गए, जहां कुलदीप की जेब में रखे 1270 रुपये व 12 हजार रुपये कीमत के मोबाइल को जबरन छीनकर फरार हो गए।
कुलदीप ने थाने पहुंचकर सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की मगर बदमाशों का पता नहीं चल सका। पुलिस ने जांच करने की कहते हुए रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। मामले में एसओ रवि चंद्रवाल का कहना है कि घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरे चेक कराए जा रहे हैं।