फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: पठान फिल्म का विरोध कर रहे प्रदर्शनकारियों से दरोगा ने किया ऐसा काम कि अपने ऊपर उड़ेल लिया चंदन

विज्ञापन
दरोगा के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट स्थित एडीएम सिटी कार्यालय के बाहर अपने ऊपर चं? - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट में मंगलवार को एक युवक एवं युवती ने जमकर हंगामा किया। अपने ऊपर चंदन उड़ेलने के साथ ही सासनीगेट के दरोगा पर अभद्रता करने एवं गले में पड़ी तुलसी माला को तोड़कर फेंक देने का आरोप लगाया। किसी तरह पुलिस एवं प्रशासनिक अफसरों ने उन्हें समझा-बुझाकर भेजा।
विज्ञापन

सासनीगेट इलाके के अभिषेक कुमार एवं आईटीआई क्षेत्र की यामिनी शर्मा ने बताया कि पठान फिल्म के प्रदर्शन को लेकर उन्होंने 22 जनवरी को सासनीगेट इलाके में प्रदर्शन किया था। तब एक दरोगा ने उनसे अभद्रता की। उन्होंने अफसरों से शिकायत की तो कोई कार्रवाई नहीं की गई, उल्टा उन्हें भगा दिया गया।
कार्रवाई की मांग को लेकर वे कलेक्ट्रेट में डीएम से मिलने आए थे। डीएम के न मिलने पर वे एडीएम सिटी से मिलने पहुंचे। उनके भी कार्यालय न होने पर दोनों ने अपने ऊपर चंदन और गुलाल उड़ेल लिया और हंगामा करने लगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें