सड़क हादसे में घायल गांव राऊपुर निवासी अजीत राठी की इलाज के दौरान मौत हो गई। उसकी मौत से भाई सरजीत, राहुल, प्रदीप व मां का रो-रोकर बुरा हाल है।
गांव निवासी अजीत राठी (24) पुत्र सुरेंद्र राठी मंगलवार को अपनी बुआ और बहन के यहां घूमकर लौट रहा था। गांव मांचड़ के समीप एक ब्रेकर पर बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई, जिससे सड़क पर गिरकर वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
खबर पाकर पहुंचे परिजन उसे इलाज के लिए नोएडा के एक अस्पताल में ले गए, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। बुधवार को गांव में शव का अंतिम संस्कार हुआ।