फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: ससुराल वालों ने विवाहिता को तालाब में फेंका

Wed, 23 Aug 2023 01:25 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
खैर। गांव उसरम में ससुराल वालों ने विवाहिता को पीटकर तालाब में फेंक दिया। ग्रामीणों ने उसे पानी से बाहर निकाला। मामले में रिपोर्ट दर्ज हो गई है।
विज्ञापन


मथुरा जनपद के थाना राया के गांव सुथरिया निवासी सतीश पुत्र भुल्लन ने अपनी पुत्री सलोनी की शादी डेढ़ वर्ष पूर्व उसरम निवासी गौरव के साथ की थी। शादी के बाद से ही ससुराल वाले सलोनी का उत्पीड़न करने लगे। आरोप है कि 18 अगस्त को ससुराल वालों ने पीटकर गांव एक तालाब में फेंक दिया। चीख-पुकार सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने उसे बाहर निकाला। सूचना पर पहुंचे मायके वालों ने बदहवास हालत में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया है। पीड़िता के पिता ने गौरव, बलदेव, दीपक, पुष्पा निवासीगण उसरम के खिलाफ कोतवाली खैर में रिपोर्ट दर्ज कराई है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें