फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: मधैपुरा रोड पर दबंगों ने की होटल संचालक के साथ मारपीट, मामले की जांच में जुटी पुलिस

Sat, 03 Sep 2022 11:24 PM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

ऑर्डर दिए खाने की पैकिंग में कुछ विलंब होने पर दबंग अभद्रता करते हुए चले गए। इसके कुछ देर बाद काफी संख्या में सशस्त्र लोग आए और गोविंद और स्टाफ संग मारपीट कर दी। इस दौरान गल्ले से 12 से 14 हजार रुपये भी गायब हो गए।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिविल लाइंस क्षेत्र के मधैपुरा रोड पर शुक्रवार रात सशस्त्र दबंगों ने होटल संचालक संग मारपीट कर दी। इस दौरान हथियार तानकर उसे पीटा गया और डराया धमकाया गया। इस घटना में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर सीसीटीवी की मदद से आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। वहीं होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन ने घटना के प्रति नाराजगी जताई है।

विज्ञापन


साथ में सीओ तृतीय से मुलाकात कर गिरफ्तारी का मुद्दा उठाया। सीओ स्तर से उन्हें भरोसा दिलाया गया। घटनाक्रम के अनुसार श्याम नगर निवासी गोविंद सिंह का मधैपुरा रोड पर श्याम नगर के बाहर अमृतसरी जायका नाम से रेस्टोरेंट है। आरोप के अनुसार शुक्रवार देर रात सुरेंद्र नगर के कैलाश सिंह नाम के व्यक्ति वहां आए और खाना पैकिंग के लिए ऑडर्र दिया।

पैकिंग में कुछ विलंब होने पर वे अभद्रता करते हुए चले गए। इसके कुछ देर बाद काफी संख्या में सशस्त्र लोग आए और गोविंद व स्टाफ संग मारपीट कर दी। इस दौरान गल्ले से 12 से 14 हजार रुपये भी गायब हो गए। इस दौरान विरोध करने पर हथियार तानकर डराया धमकाया गया। खबर पर पुलिस के आने से पहले हमलावर भाग गए।
विज्ञापन


मामले में सिविल लाइंस में कैलाश व अज्ञात साथियों पर मुकदमा दर्ज किया गया। इधर, शनिवार दोपहर होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन ने बैठक कर घटना पर नाराजगी जताई और सीओ से मुलाकात कर गिरफ्तारी का मुद्दा उठाया। इस पर सीओ ने उन्हें भरोसा दिलाया है।

इस मौके पर अध्यक्ष मानव महाजन, पंकज धीरज, विवेक बगाई, दीपक गर्ग, सरदार मनमीत सिंह, संजीव अग्रवाल, इंद्रजीत सिंह, चेतन शर्मा, नितिन शर्मा आदि थे। सीओ तृतीय के अनुसार मामले में आरोपियों की तलाश जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें