फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : पारा 41 के पार, लू के थपेड़ों से लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
लू के थपेड़ों ने लोगों का जीना मुहाल कर रखा है। बुधवार को जनपद में तापमान 41 डिग्री के पार पहुंच गया। भीषण गर्मी ने लोगों की हालत खराब कर दी। बुधवार को जिले का अधिकतम तापमान 41.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस ज्यादा था। वहीं न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री ज्यादा रहा। बुधवार की सुबह से ही लू के थपेड़ों ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया। दोपहर बाद धूप इतनी तेज हो गई कि शहर के प्रमुख बाजारों में सन्नाटा सा पसर गया। दुकानदार ग्राहकों का इंतजार करते नजर आए। सड़कों पर निकलीं महिलाओं ने नौनिहालों के सिर को गमछे से ढक रखा था। गर्मी से बचने के लिए लोग छाया तलाशते नजर आए। वहीं डॉक्टरों की सलाह है कि लोग ज्यादा से ज्यादा तरल पदार्थ का उपयोग करें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें