फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छर्रा के गैस वितरक की गिरफ्तारी के विरोध में आज बंद रहेंगी गैस एजेंसी

विज्ञापन
एलपीजी डिस्ट्रिब्यूटर्स एसोसिएशन के पदाधिकारी। संवाद - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर्स एसोसिएशन की बृहस्पतिवार को एक आपातकालीन बैठक शहर के एक होटल में अध्यक्ष कमला कांत तिवारी की अध्यक्षता में हुई।
विज्ञापन

बैठक में सभी एलपीजी वितरक बंधुओं ने सहभागिता करते हुए कस्बा छर्रा के एलपीजी वितरक निलय गुप्ता पर अनियमितता का झूठा आरोप लगाकर विभिन्न धाराओं में फर्जी मुकदमा लिखकर जेल भेजने को लेकर आक्रोश व्यक्त किया। वक्ताओं ने आरोप लगाया कि एएसएचपी गैस मालिक आमिर के खिलाफ भी झूठा मुकदमा छर्रा पुलिस ने दर्ज कर दिया है और गिरफ्तारी के लिए उनकी तलाश कर रही है। उन्होंने मांग रखी कि गैस एजेंसी संचालकों के विरुद्ध दर्ज किए गए झूठे मुकदमों को तत्काल निरस्त किया जाए और गिरफ्तार किए गए गैस एजेंसी के मालिक को रिहा किया जाए। यदि मांगे नहीं मानीं और प्रशासन द्वारा सहयोग नहीं किया गया तो एसोसिएशन अनिश्चितकालीन बंद के लिए बाध्य होगी।
विज्ञापन

सभी वितरकों ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि शुक्रवार को एक दिवसीय बंद किया जाएगा। इस दौरान किसी भी प्रकार की गैस का वितरण कार्य नहीं होगा। जिले की सभी गैस एजेंसी और गोदाम पूर्णत: बंद रखे जाएंगे। उन्होंने कहा कि कोरोना जैसी महामारी के समय जब पूरे देश में लॉकडाउन था तब गैस ऐजेंसी मालिकों ने अपने स्टाफ को साथ लेकर अपनी जान हथेली पर रखकर घर-घर गैस की आपूर्ति की, जिसमें काफी लोगों की जान भी गई। अपनी सामाजिक जिम्मेदारी को निभाने में अग्रणी रहने वाले गैस एजेंसी संचालकों और स्टाफ का उत्पीड़न किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं होगा। बैठक में महासचिव प्रतिमा सिंह, मोहम्मद युसुफ बेग, संयुक्त महासचिव अंशुल गुप्ता, उमेश कुमार सिंह, भानु वार्ष्णेय, सुनील शर्मा, मनोज शैली, नरेंद्रपाल सिंह, कपिल कुमार सिंह, रामेश्रवर अग्रवाल, यतेंद्र कुमार, जावेद सलीम, प्रेम नारायण महेश्वरी, शिव सिंह, बहोरन लाल, प्रेमवती देवी, शमीम इश्हाक, दिनेश सिंह, डॉ. विवेक दिवाकर आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें