फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हथियारों संग सीसीटीवी में कैद हुए नामचीन चेहरे

Mon, 25 Apr 2016 02:18 AM IST
अलीगढ़/ब्यूरो
विज्ञापन
सीसीटीवी - फोटो : अलीगढ़/ब्यूरो
विज्ञापन
एएमयू में बवाल के बाद रविवार सुबह डीआईजी, एसएसपी, एसपी सिटी ने सबसे पहले अपनी टीम के साथ एएमयू इंतजामिया के अधिकारियों के साथ प्रॉक्टर कार्यालय के अलावा कैंपस के हिंसक झड़प प्रभावित इलाके में सीसीटीवी में कैद गतिविधियों को देखा। इस दौरान अनगिनत ऐसे नामचीन चेहरे पहचाने गए, जिनके हाथों में हथियार थे और वह इस बवाल में नेतृत्व भी कर रहे थे। उनकी गतिविधयां इस तरह की थीं कि अदालत में उन्हें हत्याओं से लेकर आगजनी तक का दोषी करार देने के लिए काफी रहेंगी। पुलिस सूत्रों की मानें तो प्रॉक्टर कार्यालय पर फायरिंग और मेहताब को पीछे से गोली मारने की घटना के अलावा आगजनी आदि में कई प्रमुख चेहरे कैद हुए हैं। इन सभी को अब निशाने पर ले लिया गया है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें