फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: बारिश के चलते परिजनों ने मना किया था, पर नहीं माने

Fri, 13 Sep 2024 03:31 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
कहते हैं कि समय के आगे किसी का वश नहीं चलता। लगातार बारिश और मौसम खराब होने के चलते सभी के परिजनों ने मना किया था लेकिन वह नहीं माने। कारोबार का सीजन ऑफ होने और बद्रीनाथ के दर्शन व प्रसाद लाने की बात कहकर वह सभी अपने-अपने परिजनों को आश्वस्त कर निकल गए।
विज्ञापन

विपिन, जुगल, ग्रीन कुमार और राहुल कौशिक कस्बे के प्रतिष्ठित व सम्पन्न परिवारों से हैं। जुगल वार्ष्णेय व विपिन वार्ष्णेय नामी दिवंगत लाला वासदेव के परिवार के सदस्य थे। ग्रीन कुमार लाला शिवचरनलाल अदू की नगरिया वालों के पुत्र हैं। उनके भाई कोमल वार्ष्णेय भाजपा के नेता हैं। राहुल कौशिक के पिता मुनीश कुमार भी क्षेत्र में बीज वाले मुरवार के पंडितजी के नाम से मशहूर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें