फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: पति पर भरोसा था, तो ऑनलाइन ठगी से बच गई इंजीनियर की पत्नी

Wed, 16 Oct 2024 05:45 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

सुनैना चौधरी के अनुसार ठग ने बातों में उलझाए रखने की कोशिश की। धमकाया कि मामला मीडिया में चला गया तो मदद नहीं हो पाएगी। उन्होंने पति पर भरोसा जताते हुए कॉल काट दी।
विज्ञापन
ऑनलाइन ठगी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मंगलवार की सुबह साइबर ठग ने एक इंजीनियर की पत्नी से ऑनलाइन ठगी का प्रयास किया। महिला को अपने पति पर भरोसा था, इसलिए कॉल काटकर उसने पति को कॉल लगा दी। तब हकीकत का पता चला।

विज्ञापन


गोंडा निवासी उपेंद्र चौधरी एक निजी कंपनी में इंजीनियर हैं। मंगलवार की सुबह वह अपने आफिस चले गए। करीब दो घंटे बाद उनकी पत्नी सुनैना चौधरी के मोबाइल नंबर पर व्हाट्स एप कॉल आई। उक्त नंबर पर किसी पुलिस अधिकारी का फोटो लगा था।

कॉल करने वाले ने स्वयं को अलीगढ़ का पुलिस का अधिकारी बताते हुए बताया कि उनके पति के दोस्त ने कुछ दिन पहले एक महिला से अनैतिक व्यवहार किया था। मंगलवार की सुबह उनके पति अपने उसी दोस्त से बात कर रहे थे। दोस्त का साथ देने के शक में पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया है। पति को बचाना है तो तत्काल दो लाख रुपये भेज दो।
विज्ञापन


सुनैना चौधरी के अनुसार ठग ने बातों में उलझाए रखने की कोशिश की। धमकाया कि मामला मीडिया में चला गया तो मदद नहीं हो पाएगी। उन्होंने पति पर भरोसा जताते हुए कॉल काट दी। इसके बाद पति को कॉल की तो साइबर ठगी से बचने की जानकारी हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें