फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: टेंपो लूटने की कोशिश, बदमाश को चालक ने दबोचा, रिपोर्ट दर्ज

Thu, 08 Feb 2024 12:53 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

बदमाश टेंपो में सवारी बनकर बैठा। उसने आगे चालक को तमंचा दिखाकर टेंपो लूटने की कोशिश की। चालक ने बदमाश को जमीन पर पटक दिया और उससे तमंचा छीन लिया। 
विज्ञापन
एफआईआर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

6 फरवरी की देर रात गांव ल्हौसरा के पास ट्रांसपोर्ट नगर के निकट सवार बनकर बैठे एक बदमाश ने चालक की कनपटी पर तमंचा सटाकर टेंपो को लूटने की कोशिश की। टेंपो चालक ने साहस दिखाते हुए बदमाश को दबोचकर जमीन पर पटक दिया और तमंचा छीन लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बदमाश को तमंचे सहित हिरासत में ले लिया है।

विज्ञापन


गांव रुस्तमपुर अखन निवासी हरपाल सिंह के अनुसार मंगलवार की रात करीब दस बजे वह खेरेश्वर चौराहे पर सवारियों का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान एक व्यक्ति आया और खैर के गौमत चौराहे तक जाने की बात कहकर टेंपो पर बैठ गया। उसे लेकर वह चले तो गांव ल्हौसरा में ट्रांसपोर्ट नगर के पास उक्त व्यक्ति ने कनपटी पर तमंचा लगा दिया और टेंपो छोड़कर भागने की धमकी देने लगा।

हरपाल सिंह के अनुसार इस पर उन्होंने साहस दिखाते हुए एक झटके के साथ बदमाश को दबोचकर जमीन पर पटक दिया और तमंचा छीन लिया। थाना पुलिस के अनुसार पकड़ा गया बदमाश ममतेश कुमार पुत्र हरी सिंह हाथरस जनपद के सासनी थाने के गांव ल्हौर्रा का निवासी है। टेंपो चालक की तहरीर पर उसके विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें