खैर के पूर्व विधायक रालोद नेता भगवती प्रसाद सूर्यवंशी के परिवार की बुजुर्ग महिल हरी देवी की बृहस्पतिवार दोपहर जेएन मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई। इसे लेकर शव को लेकर परिवार व मेडिकल इंतजामिया में तनातनी हो गई। बात अधिकारियों व नेताओं तक पहुंची। मगर बिना पुलिस कार्रवाई के शव नहीं सौंपा गया।
बताया गया है कि भगवती प्रसाद सूर्यवंशी की रिश्ते की चाची 80 वर्षीय हरी देवी के घर में गिरने से सिर में चोट आई थी। इस पर उन्हें मेडिकल कॉलेज लाया गया। जहां दोपहर में उनकी मौत हो गई। इस पर परिजनों ने बिना किसी कार्रवाई के शव ले जाने का प्रस्ताव रखा। इस पर सीएमओ मेडिकल इमरजेंसी इंचार्ज ने इनकार कर दिया।
कहा कि चूंकि ब्रेन में चोट का मामला है, इसलिए पुलिस को सूचना देकर शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। इस पर पूर्व विधायक के परिजनों ने अधिकारियों व नेताओं को फोन करना शुरू किया। मगर शव नहीं मिला। बाद में मेडिकल कॉलेज की सूचना पर शव पुलिस को सौंपा गया।
बाद में पुलिस ने पंचनामा कर बिना पोस्टमार्टम के परिवार की सहमति लेकर लिखकर दे दिया। सीएमओ मेडिकल इंचार्ज डॉ. नरेश शर्मा ने बताया कि मामला चोट से मौत का था। वे लोग ऐसे ही शव ले जाना चाह रहे थे। मगर पुलिस को शव सौंपा गया है।