फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: शव ले जाने के लिए दबाव बना कर वाहन बुक कराने वाला सिपाही लाइन हाजिर, होमगार्ड पर भी होगी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
पोस्टमार्टम हाउस से शव ले जाने वालों पर एक विशेष शव वाहन बुक करने का दबाव बनाया जा रहा है। इसमें एक पुलिस सिपाही और होमगार्ड की भूमिका संदिग्ध मिली है। आरोपी सिपाही परमिंदर को लाइन हाजिर कर दिया गया है, जबकि होमगार्ड के खिलाफ कार्रवाई के लिए कमांडेंट होमगार्ड को पत्र लिखा जा रहा है।
विज्ञापन

इसका पूरा खुलासा शुक्रवार को हुआ। जब अकराबाद के गोधी लधुआ गांव के दीपक के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद उसके परिजन एक शव वाहन को तलाश रहे थे। उसी दौरान वहां ड्यूटी दे रहे होमगार्ड ने एक विशेष शव वाहन को बुक करने का दबाव बनाना शुरू कर दिया। दीपक के परिजनों के मना करने के बाद भी वह लगातार दबाव बनाता रहा। मौत के सदमे को झेल रहे परिजनों को ये बेहद नागवार गुजरा तो उन्होंने मौके से ही छर्रा विधायक ठा. रवेंद्र पाल सिंह को फोन पर इसकी जानकारी दी।
विधायक ने एसएसपी से इसकी शिकायत की। एसएसपी ने एसपी सिटी कुलदीप गुणावत को मामले की जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया। एसपी सिटी ने बताया कि जांच के दौरान पता चला कि पोस्टमार्टम हाउस में सिपाही परमिंदर और एक होमगार्ड मिल कर लोगों पर दबाव बनाते हैं। एक शव वाहन से शव ले जाने का दबाव बना कर मनमानी वसूली करते हैं। इस मामले में सिपाही को लाइन हाजिर कर दिया गया है। होमगार्ड के खिलाफ जांच की गई है। उस पर कार्रवाई करने के लिए होमगार्ड कमाडेंट को लिखा जा रहा है। उस पर भी कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें