जेल प्रशासन द्वारा महिला बन्दियों के बच्चों को नुमाइश दिखाते जेलर निखिल श्रीवास्तव व अन्य।
- फोटो : संवाद
जिला कारागार में महिला बंदियों के साथ रह रहे बच्चों को राजकीय औद्योगिक एवं कृषि प्रदर्शनी में पूरी सुरक्षा के साथ नुमाइश का भ्रमण कराया गया। वरिष्ठ जेल अधीक्षक बृजेंद्र कुमार सिंह ने बच्चों को एक ड्रेस कोड से अपनी गाड़ी से नुमाइश दिखाने भेजा।
बच्चों ने वरिष्ठ जेल अधीक्षक के साथ मुख्य द्वार पर आसमान में गुब्बारे भी छोड़े। बच्चों ने झूला झूलने के साथ ही मनपसंद खेल, खिलौने खरीदे और उन्हें मिठाई समेत अन्य खान-पान की चीजें खिलाईं। इस दौरान बच्चों के चेहरे खिले नजर आए और प्रदर्शनी का भरपूर आनंद उठाया। वरिष्ठ जेल अधीक्षक ने बताया कि बच्चों को नुमाइश दिखाने का उद्देश्य उनका मनोरंजन करना एवं बाहरी वातावरण से वाकिफ कराना था।