फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक हजार फुट से गिरी गाड़ी, अकराबाद के जवान की मौत

विज्ञापन
सेनिक जसवीर सिंह का फाइल फोटो। - फोटो : LODHA
विज्ञापन
उत्तराखंड के जोशीमठ में प्रशिक्षण से लौट रहे सेना के जवानों की गाड़ी एक हजार फुट की ऊंचाई से नीचे गिर गई। हादसे में अकराबाद क्षेत्र के गांव इरखिनी मंडनपुर निवासी एक जवान की मौत हो गई। जबकि चालक गंभीर हालत में देहरादून के मिलिट्री अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

अकराबाद के गांव इरखिनी मंडनपुर निवासी मक्खन सिंह यादव के पुत्र जसवीर सिंह सेना की आर्टिलरी कोर में हवलदार पद पर तैनात थे। इन दिनों उनकी ड्युटी उत्तराखंड के नरेंद्र नगर में थी। मंगलवार की शाम जोशीमठ के निकट प्रशिक्षण से वह चालक के साथ एयरलेस विद गन गाड़ी से वापस कैंप की ओर जा रहे थे। इसी बीच पहाड़ी पर चढ़ाई के दौरान गाड़ी असंतुलित होकर खाई में गिर गई। हादसे में 42 वर्षीय हवलदार जसवीर सिंह यादव की मौके पर ही मौत हो गई। जसवीर सिंह 19 फरवरी 2001 को सेना में बतौर सिपाही भर्ती हुए थे। जसवीर सिंह की मौत की जानकारी पर परिवार में कोहराम मचा हुआ है। विजेंद्र सिंह यादव जिला पंचायत सदस्य ने बताया है कि उनकी सेना के अधिकारियों से बात हुई है। उन्होंने बताया है कि देहरादून में पोस्टमार्टम हो रहा है। मौसम खराब होने के चलते आने में देरी की संभावना है। बृहस्पतिवार की सुबह दस बजे तक शव के गांव में पहुंचने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें