फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: दबोचा गया नयावास में तीन युवकों को कुचलने वाला कार चालक

Wed, 26 Jul 2023 01:14 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
सोमवार को सुबह सवेरे गोंडा-खैर मार्ग पर दौड़ लगान के बाद कसरत कर रहे सेना की भर्ती की तैयारी करने वाले युवाओं को कुचलने वाली कार के चालक को पुलिस ने दबोच लिया है। इस घटना में तीन की मौत हो गई थी, जबकि घायलों का जेएन मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। घायलों की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है।
विज्ञापन




थाना प्रभारी निरीक्षक विजयकांत शर्मा ने बताया कि मुखबिर के जरिये सूचना मिली कि घटना में लिप्त वाहन गांव नगला बुर्ज के बाहर मौजूद है। इस पर दरोगा सतवीर सिंह ने टीम के साथ मौके पर पहुंचकर गांव नगला बुर्ज निवासी चालक बॉबी पुत्र हरपाल सिंह को ईको कार सहित दबोच लिया। न्यायालय के आदेश पर उसे जेल भेज दिया गया है।




सोमवार सुबह करीब पांच बजे गांव नयावास के किशोर व युवा सेना भर्ती की तैयारी के लिए गोंडा खैर-मार्ग पर दौड़ लगाने के बाद नहर पुल से आगे पेट्रोल पंप के समीप पुलिया के पास कसरत कर रहे थे, तभी खैर की ओर से आई ईको कार उन्हें कुचलते हुए निकल गई थी।
विज्ञापन




हादसे में 18 वर्षीय विकास मालान पुत्र सुरेंद्र सिंह, 17 वर्षीय वीकेश कुमार पुत्र उदयवीर सिंह और 17 वर्षीय जितेंद्र कुमार पुत्र विनोद कुमार की इलाज के लिए ले जाते समय मौत हो गई थी। मोहित कुमार पुत्र रामू सिंह, अभिषेक पुत्र हीरालाल व मनीष पुत्र सुशील घायल हुए थे जिनका जेएन मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। मनीष के पैर में चोट आई थी। उसका घर पर ही इलाज हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें