अलीगढ़ में जीटी रोड हाईवे पर बस में लगी आग।
- फोटो : AMAR UJALA
अलीगढ़ । खेरेश्वर मंदिर चौराहे के पास एटा जा रही बस में अचानक आग लग गई । जिससे अफरातफरी मच गई । बस में चढ़ने का प्रयास कर रहे तमाम लोग छिटक कर दूर भाग गए। कुछ लोग बस की खिड़की से कूद गए। इसी बीच पुलिस ने लोगों को दूर किया और उनकी जान बचाई । बस में अचानक से बैटरी में हुई शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी थी । जो इंजन तक फैल रही थी लेकिन इसी बीच उसको रोक लिया गया । यह घटना शनिवार देर रात लगभग 11:00 बजे की है। मौके पर पुलिस और दूसरे लोगों ने बस में फंसे लोगों को बचाने में मशक्कत की । गौर हो कि कोरोना वायरस चलते दिल्ली एनसीआर पलवल और हरियाणा से हजारों की तादाद में मजदूर और कामगार परिवार सहित अलीगढ़ आ रहे हैं या अलीगढ़ के रास्ते से दूसरे शहरों को जा रहे हैं । इन लोगों की हजारों की भीड़ इस वक्त जीटी रोड हाईवे पर जमा है। इस बस का नंबर यूपी 81 ए ए 9277 है। आग लगने के बाद बस की खिड़की से कूदे अनिल और पति राम निवासी अंबेडकरनगर के पांव में फैक्चर हो गया है जिन को इलाज के लिए जिला अस्पताल भिजवाया गया है।