जलालपुर पुलिस चौकी क्षेत्र के डेरी वाली गली से पांच दिन से लापता युवक का शव मंगलवार को एक नाले में पड़ा मिला।पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
रोरावर थाना क्षेत्र के जलालपुर पुलिस चौकी क्षेत्र के डेरी वाली गली निवासी 34 वर्षीय दिनेश पुत्र कालीचरन पांच दिन से लापता थे। परिवार वालों ने रिश्तेदारों सहित सभी परिचितों के यहां तलाशा लेकिन पता नहीं चला। मंगलवार की सुबह उसका शव एक नाले में पड़ा मिला।
खबर मिलते ही परिवार वाले दौड़कर वहां पहुंचे। दिनेश अपने पीछे पत्नी सहित एक पुत्र व पुत्री सहित परिवार वालों को रोता छोड़ गए हैं। रोरावर थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि मृतक के परिवार से तहरीर मिली है। आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।