थाना दादों के गांव गहतोली निवासी सत्यपाल पुत्र दयाराम सोमवार को मछली पकड़ने के दौरान गंगा नदी में डूब गया था। मंगलवार को सुबह 9 बजे एसडीआरएफ व पुलिस के सहयोग से उसका शव एक किलोमीटर दूर से तलाश लिया गया। पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक अपने पीछे पत्नी, बेटी सहित परिजनों को रोता बिलखता छोड़ गया है। संवाद