तहसील के सामने खेत में युवक शव पडा हुआ मिला, लेकिन शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस शव की शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही है।
प्रभारी निरीक्षक गजेंद्र सिंह ने बताया कि 10 जून की सुबह सूचना मिली कि तहसील के सामने खेत में युवक का शव पड़ा हुआ है। युवक की उम्र करीब 29 वर्ष प्रतीत हो रही है, नीली हल्की जींस, सफेद टी शर्ट पहने हुए है। युवक के शव की शिनाख्त के लिए जिले के अलावा जनपद के आस पास के थानों में सूचना दे दी गई है।