बुधवार को मोहकमपुर गांव के तालाब में मिले शव की शिनाख्त मनोज कुमार निवासी बैलोलपुर नोएडा के रूप में हुई है। बीते बुधवार की सुबह मथुरा रोड स्थित ग्राम मोहकमपुर के तालाब में उनका शव मिला था। परिजनों ने बताया कि मनोज कुमार (26) पुत्र बेचेलाल निवासी बैलोलपुर सेक्टर 63 नोएडा के निवासी हैं। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम बृहस्पतिवार को किया गया है, इसकी रिपोर्ट से स्पष्ट होगा कि उनकी मृत्यु कैसे हुई है? बाइक की नंबर प्लेट से उनका पता लगाया गया। वे दो दिन पूर्व घर से राधारानी के दर्शन के लिए आए थे। मोहकमपुर के तालाब में कैसे डूब गए। इसकी जांच चल रही है। वे मूल रूप से मिर्जापुर जनपद शाहजहांपुर के निवासी थे।