फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काली विवाद में भिड़े अखाड़े, सिपाही से नेताजी ने की अभद्रता

सार

गांधीपार्क क्षेत्र के मामू भांजा में रावण पुतला दहन को जा रही शोभायात्रा में शामिल काली प्रदर्शन के दौरान दो अखाड़ों में विवाद हो गया। इस पर एक सिपाही ने हस्तक्षेप किया तो एक भाजपा नेता ने उसके साथ अभद्रता कर दी। इसी दौरान दो अखाड़ों में काली के संग खेलने के लेकर विवाद हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गांधीपार्क क्षेत्र के मामू भांजा में रावण पुतला दहन को जा रही शोभायात्रा में शामिल काली प्रदर्शन के दौरान दो अखाड़ों में विवाद हो गया। इस पर एक सिपाही ने हस्तक्षेप किया तो एक भाजपा नेता ने उसके साथ अभद्रता कर दी। हालांकि बाद में काफी फोर्स पहुंच गया। जहां कुछ देर हंगामा हुआ। मगर माफी दराफी पर चौकी में दोनों पक्षों में समझौता हो गया।
विज्ञापन

हुआ यूं कि काली डोला मामू भांजा में था। इसी दौरान दो अखाड़ों में काली के संग खेलने के लेकर विवाद हो गया। इस दौरान मारपीट की स्थिति बन गई। इस पर सुरक्षा में तैनात सिपाही ने हस्तक्षेप किया तो वहां मौजूद लकी नाम के युवक ने खुद को भाजपा नेता बताते हुए सिपाही से धक्का मुक्की कर दी। इस पर विवाद बढ़ गया और वहां फोर्स आ गई। बाद में सभी लोग चौकी गांधीपार्क पहुंच गए। जहां भीड़ जमा हो गई और हंगामेदार हालात बने। मगर सीओ व इंस्पेक्टर ने पहुंचकर विवाद शांत कराया। माफी दराफी पर बाद में मामला शांत हो गया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें