फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

20 करोड़ रुपये से बदलेगी आगरा रोड की सूरत

सार

20 करोड़ रुपये की लागत से आगरा रोड और उससे जुड़े गांवों की सूरत बदलने वाली है।नगर आयुक्त ने सासनी गेट से आगरा रोड मुकुंदपुर तक जलनिकासी का समाधान ढूंढ लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

20 करोड़ रुपये की लागत से आगरा रोड और उससे जुड़े गांवों की सूरत बदलने वाली है। नगर आयुक्त ने सासनी गेट से आगरा रोड मुकुंदपुर तक जलनिकासी का समाधान ढूंढ लिया है। इसके लिए अब नाला निर्माण की डीपीआर तैयार करने में जल निगम जुट गया है।
विज्ञापन

आगरा रोड के निकट मुकुंदपुर, सासनी गेट चौराहा, आगरा रोड से जुड़े छोटे-बड़े गांवों को जलभराव की समस्या से जल्द निजात मिलने वाली है। नगर आयुक्त गौरांग राठी ने बताया कि आगरा रोड पर जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान के लिए पंप का निर्माण सराय बुर्ज मोड़ पर किया गया है। ड्रेनेज पंपिंग स्टेशन का निर्माण सराय बुर्ज मोड़ पर जल निगम को धनराशि हस्तांतरित की जा चुकी है। आगरा रोड पर लगभग 32 लाख की लागत से ग्रेडियंट परिवर्तन के लिए 300 एमएम डायमीटर की 350 मीटर पाइप लाइन बिछाने का होगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें