गांव बसेरा में एक युवक पर जानलेवा हमला करने के आरोपी को पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया है।
गांव निवासी वीरेश कुमार के अनुसार नेत्रपाल सिंह ने जान से मारने की नीयत से उनके ऊपर तमंचे से गोली चलाई जिसमें वह बाल-बाल बच गए थे। मामले में रिपोर्ट दर्ज थी। थाना पुलिस ने 21 जून को तड़के पहर आरोपी को गांव नगलिया बिजना के समीप से 32 बोर के तमंचे व कारतूस सहित पकड़ लिया था।