गांव हिरनौटी निवासी डिगसारी ग्राम पंचायत की प्रधान गुड़िया देवी पत्नी देवेंद्र सिंह ने कहा कि पंचायत चुनाव की वजह से गांव निवासी बबलू, जसवंत, अजय, अजब सिंह, कप्तान सिंह, गोविंद आदि रंजिश मानते हैं।
शनिवार की देर शाम उक्त लोग घर में घुसकर गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर लात-घूंसों से पीटा। इसके बाद घर के बाहर भी डंडों से पिटाई की। इससे सिर, हाथ और शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आईं। बताया कि पति, पुत्र और परिवार के अन्य सदस्यों के आने पर धमकी देते हुए आरोपी भाग निकले। मामले में रिपोर्ट दर्ज हो गई है।