फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: श्री वार्ष्णेय मंदिर के पाटोत्सव में ठाकुरजी का दुग्धाभिषेक

विज्ञापन
वार्ष्णेय मंदिर के पाटोत्सव पर महाआरती करते राधेलाल गुप्ता, अमित सराफ व अन्य।  - फोटो : Samvad
विज्ञापन
महानगर के श्री वार्ष्णेय मंदिर के पांच दिवसीय 23वें पाटोत्सव के तहत दूसरे दिन मंगलवार को ठाकुरजी का दुग्धाभिषेक एवं वासुदेवाय महायज्ञ, छप्पन भोग एवं महाआरती का आयोजन हुआ। पंडित मनोज मिश्रा ने वैदिक मंत्रोच्चार के मध्य ठाकुर जी का दुग्धाभिषेक कराया। श्री वासुदेवाय महायज्ञ में वैदिक मंत्रों के साथ भक्तों ने अपनी आहुतियां दी और 2100 थालों से महाआरती की गई।
विज्ञापन

इस दौरान विहंगम दृश्य दिखाई पड़ा। भक्तों ने छप्पन भोग के दर्शन भी किए। इस अवसर पर शहर विधायक मुक्ता संजीव राजा, राधेश्याम गुप्ता, पुखराज सराफ, एलडी वार्ष्णेय, आशा वार्ष्णेय, पंडित महेश बृह्मचारी, यतेंद्र वाईके, धीरेंद्र गुप्ता, गुलाब चंद्र, भुवनेश वार्ष्णेय आधुनिक, पारस गुप्ता, आकाशदीप वार्ष्णेय, पार्षद अलका गुप्ता, योगेश वार्ष्णेय बंटी, अमित शेखर सर्राफ आदि थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें