फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनएचएआई का अफसर बनकर किरायेदार ने की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
महुआखेड़ा क्षेत्र के गांव तालसपुर कलां के एक युवक की एनएचएआई में नौकरी लगवाने के नाम पर किरायेदार दंपती ने 2.60 लाख रुपये ठग लिए। इस मामले में दर्ज कराए गए मुकदमे में पीड़ित धर्मेंद्र कुमार ने कहा है कि उनके मकान में गाजियाबाद के सेवानगर का बताने वाला राजेश कुमार व उनकी पत्नी शशि बतौर किरायेदार रह रहे थे। वे खुद को एनएचएआई में अधिकारी बताते और बातों में लगाकर बेटे नरेंद्र की नौकरी लगवाने का प्रलोभन दिया। इस एवज में उनसे 2.60 लाख रुपये भी ले लिए। बाद में रुपये मांगने पर भला बुरा कहते हुए 13 फरवरी को यह दोनों घर से ताला लगाकर गायब हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें