गाय के बछड़े को दूध पिलाती कृष्णा गुप्ता
- फोटो : AMAR UJALA
हेडिंग गो हत्यारों को दस वर्ष की सजा सार्थक पहल : कृष्णा गुप्ता अलीगढ़। पंचायती गोशाला नगला मसानी की प्रमुख कृष्णा गुप्ता ने कहा है कि सीएम योगी ने गोमाता के हत्यारों के लिए 10 वर्ष की सजा एवं उनके पोस्टर लगाने का फैसला कर बड़ी पहल की है। वह दिन अब दूर नहीं, जब हमारी गोमाता राष्ट्रमाता के नाम से जानी जाएंगी। उन्होंनेे कहा जिस गऊ मां के अंदर 33 करोड़ देवताओं का वास है उनको किस तरह से निर्दयता पूर्वक हत्या कर दी जाती थी और उनको तड़पा तड़पा कर मारा जाता था। अब ऐसा नहीं हो पाएगा। वैदिक संस्कृति में गोमाता को पृथम पूज्य माना जाता है। पहली रोटी गोमाता के नाम से निकाली जाती है। जिससे घर में सुख समृद्धि और खुशियां बनी रहती हैं। गोमाता देवालय और औषधालय है। इन पर हाथ फेरने से रोटी खिलाने से सारी बीमारियां दूर हो जाती हैं इसके पंचगव्य लेने से गोमूत्र सेवन करने से जटिल से जटिल रोग दूर हो जाते हैं। उन्होंने कहा कि सभी गौ भक्तों से निवेदन है कि गोशालाओं मेंं गोपालन में भाग ले। गोसेवा से ही कोरोना महामारी का अंत होगा।