फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: दस साल की मासूम से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल

Sun, 21 Jul 2024 04:07 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

मां काम से बाहर गई थी। दस साल की मानसिक रूप से अस्वस्थ बेटी घर पर अकेले थी। उसी दौरान आरोपी ने उनके घर में घुसकर बेटी से दुष्कर्म किया और भाग निकला। लौटने पर बेटी की हालत देखकर वह डर गईं।
विज्ञापन
मासूम से दुष्कर्म। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

20 जुलाई की दोपहर कस्बे के एक मोहल्ले में घर में घुसकर एक युवक ने मानसिक रूप से अस्वस्थ दस साल की मासूम से दुष्कर्म किया। मामले में रिपोर्ट दर्ज करने के साथ ही पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, जिसे न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन


एक महिला की ओर से दी गई तहरीर में कहा गया कि वह एक मकान में किराए पर रहती है। दोपहर वह काम से बाहर गई थी। दस साल की मानसिक रूप से अस्वस्थ बेटी घर पर अकेले थी। उसी दौरान आरोपी भरत भूषण ने उनके घर में घुसकर बेटी से दुष्कर्म किया और भाग निकला। लौटने पर बेटी की हालत देखकर वह डर गईं। कोतवाली पुलिस के अनुसार मामले में रिपोर्ट दर्ज करने के साथ ही पीड़िता का डॉक्टरी परीक्षण कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें