फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: मंदिर के पुजारी पर धारदार हथियार से हमला, दाढ़ी के बाल काटे

Thu, 29 Jun 2023 12:19 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

गांव जरतौली के समीप प्राचीन शिव मंदिर है। जहां पिछले दो वर्ष से गुरुदत्त निवासी गांव शोले भोले थाना चांदहट जिला पलवल मंदिर के पुजारी हैं। मंगलवार रात करीब दस बजे वह सो रहे थे। तभी तीन लोग मंदिर में घुस आए। आरोप है कि पुजारी को जान से मारने की नीयत से धारदार हथियार से हमला कर दिया। घायल पुजारी के चाकू से दाढ़ी के बाल भी काट दिए।
विज्ञापन
घायल पुजारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

क्षेत्र के गांव जरतौली के समीप प्राचीन शिव मंदिर के दिव्यांग पुजारी पर तीन लोगों ने धारदार हथियार से हमला कर हत्या का प्रयास किया। चाकू से दाढ़ी के बाल भी काट दिए। घायल पुजारी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। एक आरोपी की पत्नी ने पुजारी पर झाड़-फूंक के बहाने छेड़खानी का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


मंदिर कमेटी अध्यक्ष राकेश चौहान ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बताया कि गांव जरतौली के समीप प्राचीन शिव मंदिर है। जहां पिछले दो वर्ष से गुरुदत्त निवासी गांव शोले भोले थाना चांदहट जिला पलवल मंदिर के पुजारी हैं। मंगलवार रात करीब दस बजे वह सो रहे थे। तभी तीन लोग मंदिर में घुस आए। आरोप है कि पुजारी को जान से मारने की नीयत से धारदार हथियार से हमला कर दिया।

घायल पुजारी के चाकू से दाढ़ी के बाल भी काट दिए। चीख-पुकार सुन पुजारी के साथ मंदिर पर रह रही नातिन योगिता ने शोर मचा दिया। शोर सुनकर ग्रामीणों को आते देख आरोपी भाग गए
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस घायल अवस्था में पुजारी को उपचार के लिए कैलाश अस्पताल ले गई। जहां से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। थाना प्रभारी पंकज मिश्रा ने बताया कि मामले में यशपाल निवासी दीपनगर पांचविसा, विनोद निवासी अमन बिहार दिल्ली, रवि निवासी विशालगंज बरेली को गिरफ्तार किया गया है। तीनों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।

इधर, एक आरोपी की पत्नी ने बताया कि वह मंगवार सुबह बच्चे को लेकर पुजारी के पास झाड़-फूंक के लिए गई थी। साथ में उसकी सास भी थी। आरोप है कि पुजारी ने झाड़-फूंक के बहाने महिला से छेड़खानी की थी।

पुजारी से किसी बात को लेकर दंपती का विवाद हो गया था। रात में महिला के पति ने अपने दो साथियों साथ पुजारी को पीटकर धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया। मामले के आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। -राजीव द्विवेदी, सीओ खैर

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें