गांव भोगीपुर निवासी किशोर दिनेश थ्रेशर पर काम करते समय गंभीर रूप से घायल हो गया। पीड़ित ने बताया है कि वह बुधवार को गांव के एक युवक के कटर थ्रेशर पर गेहूं की लांक निकालने की मजदूरी करने गया था। काम के दौरान अचानक उसका हाथ मशीन की पट्टी में फंस गया, जिससे हाथ में गंभीर चोट आ गई। परिजनों ने उसे तुरंत छर्रा के एक अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका उपचार चल रहा है। घटना के बाद घायल के पिता जीवाराम ने थाने में थ्रेशर मालिक के खिलाफ तहरीर दी है। थाना पुलिस ने बताया है कि मामले की जांच की जा रही है।