कस्बे के काली मंदिर रोड पर सत्यप्रकाश की 12 वर्षीय बेटी अंशु बृहस्पतिवार को अपने घर के बाहर बैठी थी, तभी गांव जलाखा निवासी उलफत खां अपने ट्रैक्टर को तेज गति से लेकर वहां पहुंचा। परिजनों का आरोप है चालक ने ट्रैक्टर को चबूतरे पर चढ़ा दिया, जिससे उसमें लगे हेरो से अंशु का बायां पैर कट गया। किशोरी को अलीगढ़ के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पिता सत्यप्रकाश की तहरीर पर आरोपी ट्रैक्टर चालक उल्फत खां के खिलाफ चंडौस कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। कोतवाल रामेंद्र शुक्ला का कहना है कि चालक को हिरासत में ले लिया गया है।