फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: 11वीं की छात्रा को होटल में ले जाकर किया दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज

Thu, 04 Apr 2024 12:28 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

छात्रा घर से सहेली के साथ जलालपुर पैदल जा रही थी। रास्ते में परिचित युवक मिला। युवक ने बाइक पर लिफ्ट देने के बहाने किशोरी को बैठा लिया। आरोप है कि खैर रोड बाईपास के एक ओयो होटल में ले गया। कमरे में ले जाकर किशोरी संग दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
दुष्कर्म। - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ में रोरावर क्षेत्र के एक होटल में 2 अप्रैल देर रात किशोरी के साथ दुष्कर्म की वारदात हुई। आरोप है कि वारदात को अंजाम परिचित युवक ने दिया है। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


देहली गेट इलाके की किशोरी 11वीं की छात्रा है। 2 अप्रैल शाम वह घर से सहेली के साथ जलालपुर पैदल जा रही थी। परिजनों के मुताबिक, रास्ते में परिचित युवक मिला। युवक ने बाइक पर लिफ्ट देने के बहाने किशोरी को बैठा लिया। आरोप है कि खैर रोड बाईपास के एक ओयो होटल में ले गया। कमरे में ले जाकर किशोरी संग दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विरोध पर धमकी देते हुए घर के बाहर गली के मोड़ पर छोड़ गया। किशोरी ने घटना के बारे में परिजनों को बताया तो वह आरोपी की शिकायत करने थाने पहुंच गए। शिकायत पर पुलिस ने सीसीटीवी देखे। तहरीर पर रविंद्र उर्फ जानू के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। सीओ प्रथम अभय पांडेय ने बताया है कि आरोपी की तलाशा की जा रही है, मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें