फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रा से दरिंदगी: परीक्षा पास कराने का झांसा देकर शिक्षक समेत तीन लोगों ने किया दुष्कर्म, फिर न रुका सिलसिला

Mon, 01 Aug 2022 01:15 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

पीड़िता की मां ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी बेटी कक्षा 11 में पढ़ती है। नवंबर 2021 में बेटी खेत पर गई थी। वहां पर आरोपी ओमप्रकाश किशोरी से मिला। वह कासगंज में सहायक अध्यापक के पद पर तैनात है। परीक्षा पास करवाने का झांसा देकर वह किशोरी को खेत में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान उसने दुष्कर्म की वीडियो भी बना ली।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव में स्कूली परीक्षा में पास कराने का झांसा देकर किशोरी के साथ 24 जुलाई को सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने एक शिक्षक समेत तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पीड़िता की मां का कहना है कि आरोपी शिक्षक ने पूर्व में भी किशोरी के साथ दुष्कर्म किया था और इसका वीडियो बना लिया था।

विज्ञापन


किशोरी की मां ने मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि उसकी बेटी कक्षा 11 में पढ़ती है। नवंबर 2021 में बेटी खेत पर गई थी। वहां पर आरोपी ओमप्रकाश किशोरी से मिला। वह कासगंज में सहायक अध्यापक के पद पर तैनात है। परीक्षा पास करवाने का झांसा देकर वह किशोरी को खेत में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान उसने दुष्कर्म की वीडियो भी बना ली। बाद में वीडियो वायरल करने की धमकी देकर वह बार-बार दुष्कर्म करता रहा।

पीड़िता की मां ने बताया कि 24 जुलाई को किशोरी शौच के लिए गई थी। ओमप्रकाश ने रास्ते में रोककर उसके साथ दुष्कर्म किया। उसके अलावा आरोपी सुनील व गिरेंद्र ने भी किशोरी से दुष्कर्म किया। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी अरविंद कुमार राठी का कहना है कि तहरीर के आधार पर तीन नामजदों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। इनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें