फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेनरेटर के पंखे में फंसे किशोरी के बाल, चमड़ी समेत उखड़े

सार

रविवार को महाराजा अग्रसेन जयंती पर निकाली गई शोभायात्रा के दौरान मामू-भांजा में बड़ा हादसा हो गया।चीख-पुकार पर जुटे लोगों ने किसी तरह से किशोरी को बचाया और उसे शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।चीख-पुकार देख वहां मौजूद लोगों के होश उड़ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रविवार को महाराजा अग्रसेन जयंती पर निकाली गई शोभायात्रा के दौरान मामू-भांजा में बड़ा हादसा हो गया। घटना का मंजर देख लोगों की रूह कांप उठी। पिता के साथ शोभायात्रा देख रही किशोरी के बाल बग्गी में लगे जेनरेटर के पंखे की चपेट आकर सिर के बाल फंस गए और बाल चमड़ी समेत उखड़ गए।
विज्ञापन

चीख-पुकार पर जुटे लोगों ने किसी तरह से किशोरी को बचाया और उसे शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका उपचार जारी था। अग्रसेन शोभायात्रा रेलवे रोड से मामू-भांजा में पहुंची। रेडीमेड की दुकान करने वाले अमित अग्रवाल अपनी 13 वर्षीय बेटी आरुषि के साथ शोभायात्रा देखने के साथ ही महाराजा अग्रसेन की आरती उतार रहे थे।
इसी बीच बग्गी में लगे जेनरेटर के पंखे में आरुषि के सिर के बाल फंस गए। देखते ही देखते चमड़ी समेत उसके बाल उखड़ गए। आरुषि बुरी तरह से लहूलुहान हो गई। चीख-पुकार देख वहां मौजूद लोगों के होश उड़ गए।
विज्ञापन

किसी तरह बच्ची को बचाया गया और लोग जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे परिजन एवं अग्रसेन शोभायात्रा के पदाधिकारी शहर के ही निजी अस्पताल में लेकर पहुंचे। देर रात तक बच्ची का उपचार जारी था। इस घटना से शोभायात्रा में खलबली मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें