गांव पनैठी में खंभे की खेंच में करंट आने से एक किशोरी की मौत हो गई। गांव पनैठी निवासी गजेंद्र ने बताया कि उनके छोटे भाई नरेंद्र की बेटी दीक्षा (13) सोमवार की शाम घर के निकट मंदिर के पास खेल रही थी। इसी दौरान गली में लगे बिजली के खंभे की खेंच से उसका हाथ लग गया, जिससे वह करंट की चपेट में आ गई। परिजन किशोरी को डॉक्टर के पास लेकर पहुंचे, जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया, उससे बड़ा सिर्फ एक भाई है।