फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: अज्ञात वाहन की टक्कर से किशोर की मौत

Wed, 21 Feb 2024 02:17 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
विज्ञापन
शौर्य प्रताप का फाइल फोटो।  - फोटो : Samvad
विज्ञापन
क्षेत्र के गांव बलवंत नगलिया में मंगलवार की सुबह टहलने निकले किशोर को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में किशोर की मौत हो गई।
विज्ञापन





बलवंत नगलिया निवासी संजीव कुमार का 14 वर्षीय बेटा शौर्य प्रताप सिंह उर्फ लालू मंगलवार की सुबह अपने बड़े भाई बादल व परिवार की ही साक्षी के साथ कटरा-बरौली मोड़ पर टहलने के लिए गया था।
विज्ञापन




इसी दौरान अज्ञात वाहन ने शौर्य को टक्कर मार दी। खबर पाकर पहुंचे परिवार वाले तत्काल ही उसे जेएन मेडिकल कॉलेज ले गए लेकिन वहां पहुंचने से पहले ही शौर्य ने दम तोड़ दिया था। दो भाइयों में वह छोटा था। उसकी मौत से परिवार वालों का रोकर बुरा हाल था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें