किसी बात पर माता-पिता ने किशोरी को डांट दिया था, जिसके बाद गुस्साई किशोरी ने शनिवार की दोपहर घर के एक कमरे में बंद होकर पंखे पर साड़ी का फंदा लगाकर जान दे दी। घटना के समय घर में मौजूद मां छत पर थी। जब वह नीचे उतरकर आईं तब घटना की जानकारी हुई। इ
कस्बे के मोहल्ला सिद्ध में 30 दिसंबर की दोपहर एक पंद्रह वर्षीय किशोरी ने घरेलू कलह के चलते फंदे से लटककर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। परिजनों ने आनन-फानन में किशोरी के शव का अंतिम संस्कार कर दिया। थाना पुलिस ने इस मामले में अनभिज्ञता जताई है।
विज्ञापन
चर्चा है की किसी बात पर माता-पिता ने किशोरी को डांट दिया था, जिसके बाद गुस्साई किशोरी ने शनिवार की दोपहर घर के एक कमरे में बंद होकर पंखे पर साड़ी का फंदा लगाकर जान दे दी। घटना के समय घर में मौजूद मां छत पर थी। जब वह नीचे उतरकर आईं तब घटना की जानकारी हुई। इस मामले में थानाध्यक्ष रवि चंद्रवाल से पूछा तो उन्होंने बताया कि इस घटना की उन्हें कोई सूचना नहीं है।