टप्पल कस्बे से एक माह से लापता किशोरी को पुलिस ने नोएडा से खोज लिया। परिजनों ने दूसरे समुदाय के युवक पर बेटी को बहलाकर ले जाने का आरोप लगाया था।
पीड़ित मां की ओर से चार मई को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी, जिसमें मोहल्ला उपरकोट निवासी एक युवक पर 16 वर्षीय बेटी को बहलाकर ले जाने का आरोप था। एक माह से भी बेटी का सुराग न लग पाने से परिजनों व क्षेत्र के लोगों में गुस्सा था। शनिवार को विभिन्न सामाजिक व राजनीतिक संगठनों ने भी पुलिस को ज्ञापन सौंपकर शीघ्र कार्रवाई की मांग की थी। इसके बाद पुलिस ने सर्विलांस और संभावित ठिकानों पर दबिश तेज की। थाना प्रभारी नरेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि किशोरी और आरोपी युवक को शनिवार शाम को नोएडा से खोज लिया। दोनों को सुरक्षित लाने के बाद कार्रवाई की जा रही है।