फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: किशोर को निर्वस्त्र कर घुमाया, गुदाद्वार में डाली चाभी, आरोपी महिला को किया गिरफ्तार

Tue, 23 May 2023 08:34 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

महिला ने 13 साल के किशाेर को पकड़ लिया। उसे पहले निर्वस्त्र किया। इसके बाद गले में जूतों की माला पहनाकर बेइज्जत किया। इतने से भी आरोपी महिला का मन नहीं भरा, तो उसने किशोर के गुप्तांग में चाभी भी डाली। 
विज्ञापन
इगलास कोतवाली - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ के इगलास कस्बे के एक मोहल्ले में एक किशोर को निर्वस्त्र करने के बाद गले में जूतों की माला पहनाई गई। इसके बाद उसी हालत में किशोर को मोहल्ले में घुमाया गया। आरोप है कि किशोर के गुदाद्वार में चाभी भी डाली गई। पीड़ित के बहन की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी महिला के विरुद्ध पॉक्सो एक्ट की धारा में रिपोर्ट दर्ज किया है। आरोपी महिला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

विज्ञापन


इगलास में कोतवाली के समीप एक मोहल्ले की यह घटना है। यहां की निवासी एक युवती के अनुसार उसके 13 वर्षीय भाई की मोहल्ले की निवासी रामश्री से किसी बात पर कहासुनी हो गई थी। इस पर उस महिला ने उनके भाई को पकड़ लिया। उसे पहले निर्वस्त्र किया। इसके बाद गले में जूतों की माला पहनाकर बेइज्जत किया। 

इतने से भी आरोपी महिला का मन नहीं भरा, तो उसने किशोर के गुप्तांग में चाभी भी डाली। इस दौरान तमाम लोग तमाशे की तरह इसे देखते रहे। कोतवाल प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि घटना 21 मई की हबूड़ा समाज की बस्ती की है। पीड़ित किशोर की बहन की तहरीर पर आरोपी महिला रामश्री के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें