फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षकों ने दिल्ली में किया धरना-प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली के जंतर-मंतर में राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय के शिक्षक संघ व विश्वविद्यालय से संबद्ध अशासकीय महाविद्यालयों की शिक्षक संघ इकाइयों के शिक्षकों ने धरना-प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन अखिल भारतीय विश्वविद्यालय/महाविद्यालय शिक्षक संघ (एआईफुक्टो) के आह्वान पर हुआ था।
विज्ञापन

धरने में विश्वविद्यालय शिक्षक संघ के अध्यक्ष डॉ. सुभाष चौधरी व महामंत्री डॉ. पवन दुबे ने बताया कि धरना-प्रदर्शन में प्रांतों के विश्वविद्यालय/महाविद्यालय के शिक्षक संघ प्रतिनिधियों के साथ हजारों महाविद्यालयीय व विश्वविद्यालयीय शिक्षकों ने प्रतिभाग कर केंद्र सरकार के समक्ष अपनी मांगों को रखते उनके शीघ्र निस्तारण की मांग की। पुरानी पेंशन स्कीम बहाली की मांग को प्रस्तुत किया। इन प्रतिनिधियों ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 की विसंगतियों को भी दूर करने की मांग की। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें