फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाबूलाल जैन इंटर कॉलेज का मामला : दो महीने से नहीं मिला शिक्षकों व कर्मचारियों को वेतन

विज्ञापन
विज्ञापन
बाबूलाल जैन इंटर कॉलेज में दो महीने से शिक्षकों और कर्मचारियों को वेतन नहीं मिल पाया है, जिससे उनके सामने आर्थिक समस्या हो गई है। शिक्षकों और कर्मचारियों ने वेतन दिलाने के लिए शर्मा गुट के अध्यक्ष व मंत्री से हस्तक्षेप करने के लिए कहा है। इधर, डीआईओएस का कहना है कि वेतन शीघ्र जारी करा दिया जाएगा।
विज्ञापन

कर्मचारियों ने बताया कि कॉलेज में मार्च और अप्रैल 2023 का वेतन नहीं मिला है। दरअसल, एक शिक्षक के वेतन भुगतान का मामला तकनीकी पहलु के चलते अदालत में विचाराधीन है। इसलिए प्रबंध समिति उस एक शिक्षक का वेतन अलग से देकर और बाकी स्टाफ की तनख्वाह एक पे बिल पर दे रही थी। डीआईओएस ने इस पर आपत्ति लगाई और पूरे कॉलेज का वेतन भुगतान एक पे बिल पर करने का निर्देश दिया। जिससे सभी कर्मियों का वेतन भुगतान रुक गया।


बीते दो महीने से स्टाफ का भुगतान नहीं हो पाया है। प्रबंध समिति सभी का वेतन एक पे बिल देने के लिए डीआईओएस से लिखित आदेश मांग रही है। डीआईओएस इसका लिखित आदेश नहीं दे रहे हैं। इस प्रकरण में शर्मा गुट से शिकायत करने वालों में प्रधानाचार्य अम्बुज जैन, शक्ति प्रकाश भारती, कृष्ण कुमार, कौशल कुमार, विनोद बाबू, सुरेश चंद्र, मोहित जैन, राजकुमार आदि शामिल हैं। इस संबंध में डीआईओएस सर्वदा नंद ने बताया कि वेतन शीघ्र ही जारी कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें