शिक्षिकाओं को घूरकर देखने के आरोप में पूर्व माध्यमिक विद्यालय पनिहार विकास खंड चंडौस के शिक्षक बदन सिंह को निलंबित कर दिया गया है।
निलंबित शिक्षक पर कक्षा में बच्चों को डराने के लिए डंडे का प्रयोग, सहकर्मी को प्रताड़ित करना, मानसिक शोषण, लड़ाई झगड़ा, उल्टे सीधे आरोप लगाना, धमकी देना, महिला शिक्षिकाओं की ओर घूर कर देखना, अभिलेखीय हेरा-फेरी, वित्तीय अनियमितता सहित तमाम आरोप लगे। शिक्षिका ने इस संबंध में शिकायत की थी। बीएसए डॉ. लक्ष्मीकांत पांडेय ने आरोपी शिक्षक को निलंबित कर दिया है।