फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुलासा: दूध लूटने के लिए की गई थी टैंकर चालक की हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार

Tue, 10 Sep 2024 05:35 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

थाना पुलिस के अनुसार टैंकर में भरा दूध लूटने की नीयत से की गई थी। एटा और मैनपुरी जनपद निवासी दोनों आरोपियों को दबोच लिया गया है।
विज्ञापन
दोनों हत्यारोपी गिरफ्तार - फोटो : पुलिस
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

10 अगस्त को जीटी रोड पर गांव लधौआ के पास हत्या के बाद टैंकर के केबिन में चालक के शव मिलने की घटना का पुलिस ने 9 सितंबर को खुलासा किया है। थाना पुलिस के अनुसार टैंकर में भरा दूध लूटने की नीयत से की गई थी। एटा और मैनपुरी जनपद निवासी दोनों आरोपियों को दबोच लिया गया है।

विज्ञापन


हापुड़ जनपद के थाना हाफिजपुर के गांव भटियाना निवासी जावेद पुत्र कासिम अली दूध का टैंकर चलाते थे। वह नौ अगस्त को प्रतापगढ़ से दूध का टैंकर लेकर हापुड़ के पिलखुआ जा रहे थे। 10 अगस्त को उनका टैंकर गांव लधौआ के पास जीटी रोड किनारे खड़ा मिला था। टैंकर के केबिन में उनका शव पड़ा था। उनके गले में फंदे कसा हुआ था और चोट के निशान थे।

थाना प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र कुमार शर्मा के अनुसार प्रतापगढ़ से पिलखुआ जाते समय मैनपुरी से सोनू कुमार यादव पुत्र आनंद कुमार निवासी गडनपुरा थाना पिलुआ जिला एटा और शिव कुमार उर्फ शिवा शाक्य पुत्र दुर्गविजय सिंह निवासी भवीचंदनपुर थाना बिछवा जिला मैनपुरी सवारी बनकर टैंकर में बैठ गए थे। एटा के पास पहुंचकर दोनों ने चालक जावेद की गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद टैंकर में भरे दूध को निकालने की कोशिश की लेकिन इलेक्ट्रॉनिक लॉक लगा होने से वह दूध नहीं निकाल पाए।
विज्ञापन


इस पर गांव लधौआ के पास टैंकर छोड़कर भाग गए थे। जावेद का मोबाइल सड़क किनारे झाड़ियों में फेंक दिया था। आरोपियों की निशानदेही पर उक्त मोबाइल बरामद कर लिया गया है। न्यायालय के आदेश पर दोनों को जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें