फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेयजल संकट से जूझ रहा तमोलीपाड़ा-ब्रह्मनपुरी

विज्ञापन
तमोलीपाड़ा स्थित ब्रह्मनपुरी में पानी न आने पर सरकारी नल को दिखाती महिलाएं एवं पुरुष। संवाद - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
महानगर के वार्ड नंबर 19 का इलाका तमोलीपाड़ा-ब्रह्मनपुरी इन दिनों पेयजल संकट से जूझ रहा है। पिछले करीब डेढ़ माह से हालात ये हैं कि इलाके में कब पानी आए और कब चला जाए। पता नहीं चलता। यहां भी पूरे शहर की तरह 60 साल पुरानी जर्जर पाइप लाइन के सहारे नगर निगम की पेयजल आपूर्ति होती है और हैंडपंप भी खराब पड़े हैं।
विज्ञापन

ऐसे में लोगों को आस पड़ोस के लोगों के यहां से पेयजल का इंतजाम करना पड़ता है। कभी पानी अनियमित समय पर आए तो उससे भरकर रखने का नाकाफी प्रयास किया जाता है। इसके चलते लोग परेशान हैं। कई बार शिकायतों के बाद भी सुनवाई नहीं हो रही।
इलाके के लोगों ने बताया कि इलाके में कुछ समय पहले से अचानक पानी संकट गहरा गया है। इसे लेकर कई मर्तबा नगर निगम से लेकर अन्य कई जगहों पर शिकायत की गई है। मगर कोई सुनवाई नहीं हो रही। इससे पूरा इलाका प्रभावित है। ऐसे में लोगों को पेयजल संकट से जूझना पड़ रहा है।
विज्ञापन

- करीब डेढ़ माह से समस्या ज्यादा बढ़ गई है। पानी कब आता है और चला जाता है, लोगों को जानकारी ही नहीं हो पाती है। सबमर्सिबल वाले घरों से पानी मांगना पड़ता है। जब पानी नहीं मिलता है तो केन खरीदनी पड़ती है।
-निर्मला शर्मा
- क्षेत्र के ज्यादातर सरकारी हैंडपंप खराब हैं, जो सही हैं, उन पर भीड़ रहती है। सुबह-शाम पानी कब आता है और कब चला जाता है, पता नहीं चलता। कभी-कभी पांच मिनट के लिए ही पानी आता है।
-प्रेमलता
कई दिन से कनवरीगंज में आ रहा गंदा पानी
महानगर के कनवरीगंज इलाके में इन दिनों लोग गंदे पानी की आपूर्ति से परेशान हैं। पिछले कई दिन से इस इलाके में गंदा पानी आ रहा है। गंदगी व बदबूदार पानी आने से लोग बीमार हो रहे हैं। इसे लेकर जल निगम से लेकर कई अधिकारियों तक को अवगत कराया गया। मगर सुनवाई नहीं हुई। इसे लेकर भाजपा नेता राजेंद्र वार्ष्णेय चीफ ने बताया कि इलाके के लोगों ने समस्या बताई है। इस आधार पर शहर विधायक को समस्या से अवगत कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें