फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: 18 फरवरी से फिर शुरू होगी टीएडी पैसेंजर ट्रेन, कोरोना काल से बंद पड़ी थी

Fri, 17 Feb 2023 01:31 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़

सार

टीएडी पैसेंजर ट्रेन को छोड़कर अधिकांश ट्रेनों का संचालन शुरू हो गया था, लेकिन टूंडला-अलीगढ़ -दिल्ली पैसेंजर ट्रेन लंबे समय से बंद पड़ी हुई थी। यात्री संगठन इस ट्रेन के संचालन की मांग कर रहे थे। 
 
विज्ञापन
ट्रेन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना काल से करीब दो साल से बंद पड़ी टीएडी (टूंडला-अलीगढ़ -दिल्ली) पैसेंजर ट्रेन का 18 फरवरी से पुन: संचालन होगा। रेलवे ने इसके लिए समय सारिणी घोषित कर दी है। लंबे समय से यात्री बंद पड़ी इस ट्रेन के संचालन की मांग कर रहे थे। सांसद सतीश गौतम ने भी रेलवे अफसरों को पत्र भेजकर ट्रेन के संचालन की मांग की थी। कोरोना काल में रेलवे ने सभी लोकल ट्रेनों का संचालन बंद कर दिया था।

विज्ञापन


इसमें टीएडी पैसेंजर ट्रेन को छोड़कर अधिकांश ट्रेनों का संचालन शुरू हो गया था, लेकिन टूंडला-अलीगढ़ -दिल्ली पैसेंजर ट्रेन लंबे समय से बंद पड़ी हुई थी। यात्री संगठन इस ट्रेन के संचालन की मांग कर रहे थे। 

सीएमआई संजय शुक्ला ने बताया कि टीएडी पैसेंजर ट्रेन का शनिवार से फिर से संचालन होगा। उन्होंने बताया कि टूंडला से सुबह 09:40 बजे ट्रेन का संचालन किया जाएगा। जो मितावली, बरहन जंक्शन, चमरौला, जलेसर रोड, पोरा, हाथरस जंक्शन, सासनी, मडराक, दाऊद खां के बाद 11:25 बजे अलीगढ़ जंक्शन पहुंचेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें