फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़: दिन भर बंद रहे झूलों का शाम बाद हुआ संचालन शुरू

Fri, 17 Feb 2023 02:05 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
विज्ञापन
सुनामी झूला टूटने के बाद झूले से उतरते लोग।  - फोटो : file photo
विज्ञापन
राजकीय औद्योगिक एवं कृषि प्रदर्शनी के हुल्लड़ बाजार झूलों के लगातार टूटकर गिरने की घटना को लेकर जिला प्रशासन द्वारा बुधवार रात झूलों के संचालन पर लगायी रोक बृहस्पतिवार शाम तक जारी रही। इस दौरान नुमाइश देखने पहुंचे दर्शक झूला न चलने से निराश हुए। हालांकि प्रशासन ने शाम के वक्त ब्रेक डांस एवं सुनामी झूले को छोड़कर बाकी झूलों के संचालन की अनुमति दे दी है। इन दोनों झूलों की विस्तृत तकनीकी जांच की जा रही है। इसकी रिपोर्ट आने पर ही आगे संचालन का निर्णय होगा।
विज्ञापन

नुमाइश में शनिवार को ब्रेक डांस एवं मंगलवार को सुनामी झूले का लॉक खुल जाने की वजह से हादसा हुआ था। इसमें कई दर्शक गिरकर घायल हो गए थे। हादसे को लेकर काफी देर तक हंगामा भी होता रहा। एडीएम सिटी मीनू राणा ने सभी झूला संचालकों की एक बैठक बुलाई। इसमें जिम्मेदार अफसरों को झूलों के संचालन में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। रात 11 बजे से नुमाइश में सजे सभी झूलों के संचालन पर रोक लगा दी गई।
तय हुआ कि लोक निर्माण विभाग के यांत्रिकी एवं बिजली विभाग की संयुक्त फिटनेस जांच रिपोर्ट के बाद झूलों का संचालन होगा। बृहस्पतिवार को एसीएम प्रथम मो. अमान के नेतृत्व में टीम ने करीब 19 झूलों की जांच की। इसमें से 17 को फिटनेस प्रमाण पत्र जारी कर दिया गया। जबकि हादसे से जुड़े ब्रेक डांस और सुनामी झूले की फिटनेस रिपोर्ट देर शाम तक नहीं आ सकी। इनकी विस्तृत तकनीकी जांच की जा रही है। एडीएम सिटी मीनू राणा ने बताया कि फिटनेस रिपोर्ट आने के बाद ब्रेक डांस एवं सुनामी झूलों का संचालन छोड़कर बाकी झूलों के संचालन की अनुमति दे दी गई है।
विज्ञापन

रात 12 बजे बंद कराने पर दुकानदारों का प्रदर्शन
नुमाइश के दुकानदारों ने पुलिस -प्रशासन के रात में दुकानों को जल्द बंद कराने के विरोध में हुल्लड़ बाजार में प्रदर्शन किया। दुकानों का आरोप था कि पुलिस-प्रशासनिक अफसर निर्धारित समय से पहले ही दुकानें बंद करा रहे हैं। दुकानदार जहीर, दानिश, सुनील, शादाब, बबलू, आसिफ, बिलाल, संजय, दीपक, विजय कुमार आदि ने बताया कि नुमाइश समापन में अब एक सप्ताह का समय ही बचा है। ऐसे में अफसरों द्वारा अब दुकानदारों को परेशान किया जा रहा है।
रात 12 बजे से ही दुकानें बंद कराई जाने लगती हैं, जबकि शहर के लोग 10 बजे के बाद से ही नुमाइश में आते हैं। उन्होंने बताया कि पहले भी रात को दो से तीन बजे तक दुकानें खुलती रहीं हैं, लेकिन अब पेरशान किया जा रहा है। इससे दुकानदारों को काफी नुकसान हो रहा है। इसको लेकर दुकानदारों ने नुमाइश प्रभारी को एक ज्ञापन भी सौंपा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें