बिना हेलमेट लगाए बाइक चलाते भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह।
- फोटो : CITY OFFICE
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह सोमवार सुबह खेरेश्वर मंदिर से लोधा के बीच बाइक पर घूमे। बाइक वह स्वयं चला रहे थे। बिना हेलमेट बाइक चलाना चर्चा में है। प्रदेश अध्यक्ष के पीछे भाजपा युवा मोर्चा के महानगर अध्यक्ष अमन गुप्ता पार्टी का झंडा लिए बैठे थे। अमन गुप्ता ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष के साथ बाइक पर चलना गर्व की बात है। बहुत अच्छा लगा। अमन गुप्ता ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष भी बाइक पर बैठकर अच्छा अनुभव कर रहे थे। वह बोल रहे थे कि पुराने दिन याद आ रहे हैं।