फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: फर्जी हस्ताक्षर करने पर प्रधानाध्यापिका का निलंबन, लगाई थी अटेंडेस रजिस्टर में हाजिरी

Mon, 02 Jan 2023 11:01 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

अलीगढ़ के प्राथमिक विद्यालय नगला वीरिया की उपस्थिति पंजिका में फर्जी हस्ताक्षर करने के आरोप में प्रधानाध्यापिका शरद सिंह का निलंबन कर दिया है। उन पर अन्य कई आरोप भी हैं।
विज्ञापन
सस्पेंड
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ में बेसिक शिक्षा विभाग के प्राथमिक विद्यालय नगला वीरिया की उपस्थिति पंजिका में फर्जी हस्ताक्षर करने के आरोप में प्रधानाध्यापिका शरद सिंह का निलंबन हो गया। यह कार्रवाई खंड शिक्षा अधिकारी जवां की जांच आख्या पर बीएसए सतेंद्र कुमार ने की है। 

विज्ञापन


खंड शिक्षा अधिकारी की जांच रिपोर्ट में कंपोजिट ग्रांट से कोई कार्य न कराना, विद्यालय की रंगाई पुताई भी न कराना, कायाकल्प में हैंडवाश यूनिट, शौचालय का टाइलीकरण, शौचालय में पानी, रनिंग वाटर की कोई व्यवस्था न कराने आदि आरोप प्रधानाध्यापिका पर लगाए गए हैं। उन्हें निलंबित करके प्राथमिक विद्यालय राजमऊ से संबद्ध कर दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें